spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हिट एंड रन केस में रांची डीसी का सख्त निर्देश… देखें

Date:

spot_img
spot_img
  • जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी सीओ को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश
  • सांसद, विधायकों और विधायक प्रतिनिधियों ने दिये सुझाव

Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में हिट एंड रन, आइआरएडी पोर्टल पर एक्सीडेंट डिटेल अपलोड करने, रोड सेफ्टी एक्यूपमेंट के संबंध में एसवीडी गन को चिन्हित स्थानों पर चालू करने, स्कूल बसों की ओवर स्पीडिंग, तिलता ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर गड्ढों को भरने, हाजी चौक एवं दलादली चौक पर कार्य करने, ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट चेकिंग, काठीटांड़, रातू चौक पर कार्य करने, कांटाटोली चौक पर टैफिक डायवर्सन एवं फ्लाई ओवर निर्माण के संबंध में समीक्षा की गयी।

बैठक के दरम्यान रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने हिट एंड रन के मामले की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी अंचल अधिकारियों को इससे संबंधित लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने को कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग पर जोर देने को भी कहा।

सांसद महुआ मांझी ने कही यह बात…

सांसद महुआ मांझी ने कही यह बातबैठक में सांसद महुआ मांझी ने आरसीडी एवं जेऐआरडीसीएल के अभियंता को दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर के सभी सड़कों के गड्ढ़ों को दुरूस्त करने का सुझाव दिया। खेलगांव मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने और मिशन चौक से प्लाजा चौक तक कबाड़ गाडियों को हटाने का सुझाव भी सांसद द्वारा दिया गया।

विधायक नवीन जायसवाल ने कही यह बात…

बैठक के दौरान हटिया विधायक नवीन जसवाल ने सुझाव देते हुए कहा कि स्कूल बसों को बीच सड़क पर खड़ा करने पर सख्ती से चलान काटा जाये। जुडको के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर को विधायक ने अरगोड़ा से कटहल-मोड़ तक सड़क मरम्मत करने का निदेश दिया।

सांसद संजय सेठ ने कही यह बात…

सासंद संजय सेठ के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा तिलता चौक, रातू में सर्विस रोड़ पर गड्डे भरने का सुझाव जेऐआरडीसीएल को दिया गया। रांची डीटीओ प्रवीण प्रकाश ने काठीटांड़ चौक, रातू के गड्डे भरने का निदेश एनएचएआई के इंजिनियर को दिया। उनके द्वारा ट्रैफिक डीएसपी को चौक और आसपास की सड़कों पर यातायात दुरूस्त करने का भी निदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद

समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सांसद महुआ माजी, विधायक नवीन जायसवाल, समरीलाल, उपविकास आयुक्त रांची विशाल सागर, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश, ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव, मोटरयान निरीक्षक अजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, सड़क सुरक्षाकर्मी जमाल असरफ खान, रोड़ इंजिनियर गौरव कुमार, आईटी एसिस्टेंट अभय कुमार, विधायकों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 1 से 5 अक्टूबर तक यह रहेगा रूट मैप…

इसे भी पढ़ें : हर कोई चौंक गया होटल में ATS का जौहर देख…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...