KohramLive : ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर आज 8 सदस्यीय कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। आठ सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि समिति तुरंत ही काम शुरू कर देगी और जल्द से जल्द सिफारिशें करेगी। हालांकि इसमें रिपोर्ट सौंपने के लिए किसी समयसीमा का उल्लेख नहीं किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे समिति की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह सदस्य रहेंगे। इनके अवाला उच्च स्तरीय समिति में पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी सदस्य होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति की बैठकों में हिस्सा लेंगे। कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा समिति के सचिव होंगे। देखें लिस्ट…

इसे भी पढ़ें : G-20 : मेहमानों को परोसी जाएगी मिलेट्स थाली, देखें मेन्यू में क्या-क्या है शामिल
इसे भी पढ़ें : डरा-हड़का कर मांगी थी रंगदारी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : विस्तारा और एयर इंडिया का होगा विलय, CCI ने दी अनुमति, जानें…
इसे भी पढ़ें : ब्राउन शूगर का चलता-फिरता दुकान चलाने वाले का क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : बड़े माफियाओं का असली चेहरा बेनकाब, ED ने जब्त की तीन भूखंड… जानें
इसे भी पढ़ें : सूअर खेत क्या चर गया, हो गया भयानक कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दुआयें दे बहना चल बसी, रूला गई परिवार को, जानें…
इसे भी पढ़ें : बीवी का रेत डाला गला, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म*र्डर केस में हुई अरेस्टिंग, कितने लोग धराये… जानें












