Kohramlive : उत्तर प्रदेश में शनिवार को 6 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में आगरा, प्रयागराज, मथुरा, हमीरपुर, महोबा और मुरादाबाद में नए डीएम को तैनाती दी गई है। अब हुए नए बदलाव में अभी तक आगरा जिले की कमान संभाल रहे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज के डीएम का पदभार सौंपा गया है। वहीं अब तक उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार संभाल रहे भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा का जिलाधिकारी पद दिया गया है।
तबादले की इस लिस्ट में नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर तैनात मानवेन्द्र सिंह अब मुरादाबाद के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं मुरादाबाद के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह का तबादला अब मथुरा के डीएम पद पर हो गया है। वहीं अपर आयुक्त गन्ना के पद पर तैनात राहुल पांडेय का तबादला डीएम हमीरपुर के रूप में हुआ है। इस लिस्ट में 6वें आईएएस अधिकारी ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को अब महोबा का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है।
)
इसे भी पढ़ें :9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :2 IPS अफसर इधर से उधर, अजय यादव बने यहां के IG
इसे भी पढ़ें :16 Sub-Inspector इधर से उधर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कई थाना प्रभारी इधर से उधर, देखें कौन कहां गया
इसे भी पढ़ें :3 सीनियर IAS अफसरों का तबादला, एन रविंद्र बनाए गए यहां के कमिश्नर
इसे भी पढ़ें :18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां भेजा गया
इसे भी पढ़ें :9 अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :16 IAS, 13 PCS अधिकारियों का तबादला, जानें कौन कहां गया…








