spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक बाइक चोर धराया तो दनादन खुले कई राज… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Tamar (Pawan Thakur) : रांची की तमाड़ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। घरों में घुसकर चोरी करना, जहां-तहां से बाइक और कार को बड़े आराम से टपा देना इस चोर की फितरत। इसका नाम विवेक सिंह मुंडा है। वह तमाड़ के सलगाडीह का रहने वाला है। पुलिस ने विवेक की निशानदेही पर चोरी की एक हीरो पैशन प्रो बाइक, एक स्कॉर्पियो की चाबी, चोरी के गहने सहित कई सामान बरामद किये हैं। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल एसपी हारिस बिन जमां ने किया। SP ने मीडिया को बताया कि बीते 2 अगस्त को तमाड़ के रहने वाले अनूप साहू ने तमाड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में बताया था कि वे रात के करीब डेढ़ बजे शौच के लिए उठे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उनका माथा ठनका। इधर-उधर झांका तो पता चला कि बहू के लाखों के गहने भी गायब हैं। किसी तरह दरवाजा खोल बाहर निकले तो उनके होश उड़ गये। घर के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियों भी गायब थी।

बात रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंची। रुरल एसपी हारिस बिन जमां की देखरेख में बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। तफ्तीश के दौरान पुलिस को स्कॉर्पियों लावारिस हालत में मिली। इसी बीच बीते 27 अगस्त को संजय केसरी ने तमाड़ थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जांच में जुटी टीम ने चोरी की बाइक के साथ विवेक को धर लिया। विवेक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले भी चोरी कर चुका है। अनूप साहू के घर चोरी की बात भी कबूल कर ली। चोर को दबोचने में बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार, तमाड़ थानेदार दीपक कुमार सिंह, एसआई चंदन कुमार साहा, एएसआई अजय प्रताप, परमेश्वर शर्मा, हवलदार जितेंद्र कुमार, सिपाही कोराली उरांव और रामचंद्र उरांव की सराहनीय भुमिका रही। सुनें क्या बोले रांची के रुरल एसपी हारिस बिन जमां…

इसे भी पढ़ें : सूअर खेत क्या चर गया, हो गया भयानक कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म*र्डर केस में हुई अरेस्टिंग, कितने लोग धराये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...