घूस लेते रंगेहाथ धराये CO साहब…देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल के CO अरविंद कुमार अजीत को 9 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोच लिया है। मोतीपुर के सीओ को उनके कार्यालय स्थित कक्ष से पकड़ा गया है। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले अजीत कुमार ने निगरानी विभाग से सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

20 फरवरी को दर्ज हुई थी शिकायत

निगरानी अन्वेषण ब्यूरों में 20 फरवरी को शिकायत दर्ज करायी गई थी। इसमें मोतीपुर के सीओ अरविंद कुमार अजीत और राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र पासवान को आरोपी बनाया गया था। दरअसल पीड़ित अजीत कुमार के पिता जो चौकीदार थे उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद पारिवारिक पेंशन मां को दिये जाने के लिए पीड़ित ने आवेदन दिया था। लेकिन, पेंशन फॉर्म निर्गत करने लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी से की। इसके बाद निगरानी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद निगरानी की टीम ने पीड़ित अजीत कुमार से सीओ अरविंद कुमार अजीत को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय स्थित कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में नक्सलियों को NIA की तीखी चोट, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें :पर्यावरण संरक्षण में हर शख्स को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर

इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें

इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े में समा गया वीरेंद्र, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी का फरमान

इसे भी पढ़ें :बहादुर दारोगा ने हिम्मत दिखा किया यह काम, देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...