RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NIA ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने 20 करोड़ 65 लाख रुपए जब्त किया है। वहीं, नक्सलियों द्वारा संचालित 153 बैंक अकाउंट और म्यूचुअल फंड को फ्रीज किया गया है। ऐसे में अब बिना NIA की इजाजत के ना तो फ्रीज किये गये इन बैंक अकाउंट का प्रयोग किया जा सकता है और ना ही म्यूचुअल फंड का ही कोई उपयोग कर सकता है। NIA की इस कार्रवाई से नक्सलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल एनआईए ने इस मामले में कई अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी और सबूतों को इकट्ठा किया था, जो नक्सलियों की मदद करते थे।
जांच एजेंसी की तफ्तीश के दौरान मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह और उसकी कंपनी मेसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन का नाम सामने आया। जांच एजेंसी के तफ्तीश कर्ताओं को ये जानकारी मिली थी कि ये शख्स नक्सलियों की खुलकर मदद कर रहा है। इसके चलते झारखंड के लातेहार जिले सहित उसके आसपास के इलाके में नक्सलियों द्वारा आवाजाही और लेवी वसूली खूब की जा रही थी। एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों के रीजनल कमेटी मेंबर रविन्द्र गंझू को मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा संगठन को आगे बढ़ाने के लिए फंड मुहैया कराया जाता था। इसके साथ ही साल 2019 में 22 नवंबर को नक्सलियों के द्वारा 4 पुलिसकर्मियों के हथियारों ,गोला बारूद को लूटकर बाद में उन चारों पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें : पर्यावरण संरक्षण में हर शख्स को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : राजधानी में मारा गया कल्लू यादव…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें
इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Budget 2023-24 : किसके लिए क्या है खास, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :CTET का परिणाम CBSE ने किया जारी, इस प्रकार चेंक करें अपना रिजल्ट
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती










