Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने अपने 8 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। गृह विभाग पर CM नीतीश कुमार ने अपना हक कायम रखा है। वित्त, स्वास्थ्य सहित 9 विभाग डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मिले हैं। खबर है कि 12 फरवरी को नीतीश सरकार को बहुमत हासिल करना है। डिप्टी CM विजय सिन्हा को कृषि, राजस्व, पथ और भूमि सुधार समेत 9 विभाग मिले हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी को संसदीय कार्य, जल संसाधन, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री बनाया गया है। बिजेंद्र कुमार यादव ऊर्जा मंत्री बने।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग का मंत्री बनाया गया है। जदयू के नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 346 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें
इसे भी पढ़ें : येलो अलर्ट पर रांची, आज इन इलाकों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : चंपई सोरेन ने ली शपथ, हो सकते हैं दो डिप्टी CM…
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : बारिश के बाद बढ़ी कनकनी, कैसा रहेगा अगला चार रोज… जानें
इसे भी पढ़ें :महागठबंधन के विधायक नहीं जा सके हैदराबाद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :जीजा-साले की एक साथ दर्दनाक मौ*त… जानें
इसे भी पढ़ें :राजभवन से बाहर निकले चंपई सोरेन, क्या हुआ अंदर… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, रिमांड पर फैसला कब… जानें
इसे भी पढ़ें : कांके रोड का रूट डायवर्ट…












