Kohramlive : हरियाणा के CM नायब सैनी ने किसानों के आबियाने (नहरों से सिंचाई) का 133 करोड़ रुपये बकाया माफ करने का ऐलान किया है। वहीं, वर्ष 2023 से पहले के प्राकृतिक आपदा से हुई खराबी के 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह के भीतर जारी करने की घोषणा की। CM ने कहा कि थ्री स्टार ट्यूबवेल मोटर बेचने वाली सभी कंपनियां प्रदेश सरकार के पैनल पर होंगी, जिसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। किसान अपनी पसंद की कंपनी से ट्यूबवेल के लिए मोटर खरीद सकेंगे। CM सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में आयाेजित विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे। CM ने कहा कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन दिये जायेंगे। इतना ही नहीं बिजली निगम की ओर से किसानों के लिये लगाये गये ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे निगम की ओर से निशुल्क बदला जायेगा।
इसे भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो












