Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवास पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने CM को 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में आयोजित होने वाली चौथी सैफ (South Asian Athletics Federation) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे आयोजित होगा। CM ने इस आयोजन को झारखंड के लिए गौरव की बात बताते हुये कहा कि प्रतियोगिता का भव्य और शानदार आयोजन होना चाहिये, ताकि राज्य की खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान स्थापित हो सके। CM ने कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, और यह आयोजन उस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
इसे भी पढ़े :गांव में मुस्कुराया उजाला, जब नेता ने निभाया वादा…
इसे भी पढ़े :कर्तव्य और कुर्बानी को सलाम, पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन…
इसे भी पढ़े :दीपों से नहीं, दिलों से रोशन हुई चौपारण की रात…
इसे भी पढ़े :तेजस्वी का सियासी मास्टरस्ट्रोक… जानें क्या












