spot_img

दीपों से नहीं, दिलों से रोशन हुई चौपारण की रात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग से सटे चौपारण की पहाड़ियों के बीच बसे कठंबा और बिगहा गांवों में इस बार दीपावली कुछ अलग थी। यहां रोशनी सिर्फ घरों में नहीं लोगों के चेहरों पर भी थी, आपदा मित्रों और समाजसेवियों की टोली ने आदिम जनजाति परिवारों के बीच खुशियों का दीप जलाया। सौ से अधिक वंचित परिवारों के बीच पटाखे, घी, दीये, रंगीन मोमबत्तियां, मिठाई, बिस्कुट और चिप्स बांटे गये। बिरहोर जनजाति के बच्चों की मासूम आंखों में जब दीयों की लौ झिलमिलाई, तो जैसे अंधेरों ने भी झुककर मुस्कुरा दिया। किसी ने कहा कि “आज हमारे घर में भी दीपावली आई है।” किसी मां ने दीया जलाते हुये कहा, “बेटा आज शहर से हमारे गांव रोशनी आई है।” उस पल चौपारण का हर कोना एक भावनात्मक उजाले में नहा गया।

इस अद्भुत पहल में राकेश पांडे, मुखिया बिनोद सिंह, अनुज सिंह, पिंटू सोनी, रवि कुमार, शक्ति चंद्रवंशी, अध्यक्ष बिनोद स्वर्णकार, शशि शेखर, हेमराज साहु, दिलीप राणा, मनीष साहु, सन्नी अग्रवाल और शौर्य शशि सहित कई स्वयंसेवी शामिल थे। हर किसी के हाथ में दीया था, लेकिन उनके दिलों में संवेदना की मशाल थी। आपदा मित्र दल के सदस्यों ने कहा, “हम केवल आपदा के वक्त राहत नहीं बांटते, बल्कि हर अवसर पर इंसानियत की रोशनी फैलाना हमारा धर्म है। दीपावली तभी सार्थक है, जब हर घर में खुशियों का दीया जले।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...