Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने सियासी पारा चरम पर पहुंचा दिया है। राज्य के 23 जिलों के 77 केंद्रों पर कड़ी त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कुल 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद है, जो अब धीरे-धीरे खुल रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 173 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे कोलकाता स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता मिठाइयां बांटते नजर आये। पार्टी ऐतिहासिक जीत की उम्मीद में है।
ममता बनर्जी बोली “अभी खेल बाकी है”
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना के बीच अपने एजेंटों और समर्थकों से अपील की है कि वे केंद्र न छोड़ें। उनका दावा है कि “जो दिख रहा है, उसके अलावा करीब 100 सीटों पर TMC आगे है, जिसकी जानकारी सामने नहीं आ रही।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “तीन-चार राउंड के बाद गिनती रोकी गई” और केंद्रीय बलों के प्रभाव की बात कही। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। ममता ने साफ संदेश दिया कि “धैर्य रखें, अभी 18 राउंड की गिनती बाकी है। अगर गड़बड़ी हुई, तो हम बाघ के बच्चों की तरह लड़ेंगे।”
हाई-प्रोफाइल सीटों पर टक्कर
- भवानीपुर: तीन राउंड के बाद ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी से 898 वोटों से आगे
- दिनहाटा: BJP के अजय राय 15,434 वोटों से आगे
- तुफानगंज: BJP की मालती राय को 8,916 वोटों की बढ़त
- कुमारग्राम: BJP के मनोज उरांव 2,671 वोटों से आगे
- मीनाखान: सेक्युलर फ्रंट के प्रतीक मंडल मामूली बढ़त पर
दिनहाटा सीट पर मतगणना के दौरान हल्का बवाल भी सामने आया, जिससे तनाव का माहौल बना रहा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने साफ किया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया नियमों के तहत और पारदर्शी तरीके से हो रही है। उन्होंने कहा कि “री-काउंटिंग सिर्फ उन्हीं मामलों में होगी, जहां नियम इसकी इजाजत देते हैं।”
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…










