spot_img
spot_img
spot_img

मौ’त की घाटी पर बिछा ‘रेड कारपेट, झटका देगा, लेकिन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : जिस घाटी का नाम सुनते ही ड्राइवरों की धड़कन तेज हो जाती थी, वहीं अब सुरक्षा का नया रंग चढ़ने लगा है। चौपारण के दनुआ घाटी के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों में चटकीला लाल रंग सड़कों पर लगाया गया है। यह “लाल निशान” दूर से ही दिखेगा और ड्राइवर खुद अलर्ट मोड में चला जायेगा। करीब 2 किलोमीटर हिस्से में काम जारी है। 10 दिनों तक यह काम चलेगा। NHAI के पीडी मनोज पांडेय के मुताबिक, यह साधारण पेंट नहीं, “टेबल टॉप मार्किंग” है। सड़क को हल्का उभारा गया है, जैसे ही तेज गाड़ी इस हिस्से से गुजरेगी, ड्राइवर को हल्का झटका लगेगा और रफ्तार अपने आप कम हो जायेगी। बिना स्पीड ब्रेकर, बिना भारी बोर्ड के सड़क खुद “सेफ्टी अलार्म” बन गई। फिलहाल, घाटी में वन-वे ट्रैफिक कर दिया गया है, जिससे गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। रोजाना जाम की स्थिति है। वहीं, ओवर पिचिंग हटाई गई है। पुराने ब्रेकर भी हटाये गये। पिछले 2 दिनों में हादसों में कमी आई है। अब लाल सड़क नया “सुरक्षा कवच” बनेगी। दनुआ घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने इसे “खूनी सड़क” और “मौत की घाटी” का नाम दे दिया था।

इसे भी पढ़ें : समाहरणालय में फटा तिरंगा, वायरल वीडियो से भड़का जनाक्रोश

इसे भी पढ़ें : “संकल्प के मिशन” का परिणाम है जीत : नीरज नायक

इसे भी पढ़ें : चौपारण में गरजा बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, चूक न जायें आप…

इसे भी पढ़ें : बिहार में खुलेंगे 208 डिग्री कॉलेज, 937 करोड़ खर्च करेगी सरकार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...