Ranchi : भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह एवं विश्वास का पावन त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा कि आधी आबादी को हक-अधिकार और सम्मान देने के लिये आपके इस भाई और बेटे तथा झारखण्ड सरकार ने गुजरे साढ़े चार साल में कई ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 48 लाख से अधिक बहनों को हर साल 12 हजार की सम्मान राशि मिलेगी। एक परिवार में अगर मेरी 3-4 बहनें हैं तो उस परिवार को केवल इस योजना से एक साल में सम्मान राशि के तौर पर 36-48 हजार रुपये मिलेंगे। 50 साल से अधिक की विधवा, परित्यक्ता या एकल मां-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। यह पेंशन बुढ़ापे का सहारा बन रही है। राज्य की 10 लाख किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर उनके सपनों को साकार करने का काम किया है। कुल 40 हजार रुपये की यह सहायता राशि मेरी हर बहन और बेटी को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।
झारखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सखी मंडल से जुड़ी मां-बहनों को हजारों करोड़ रुपये दी गई। गुजरे साढ़े चार वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि आजीविका संवर्धन के लिए दीदी-बहनों को प्रदान की गयी। पलाश ब्रांड के अंतर्गत निर्मित कई उत्पादों ने देश-विदेश में धूम मचाई हुई है। 35 हजार से अधिक माताओं-बहनों को फूलो-झानो अभियान से जोड़कर उनका भला किया गया। धोती-साड़ी से लेकर हरा राशन कार्ड तक दिये गये। साईकिल बांटी गई।
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें











