CM Hemant Soren ने निजी अस्पताल में कैथलैब का किया उद्घाटन, बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में प्राइवेट हॉस्पिटल का भी अहम योगदान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को अपने ही राज्य में अच्छी चिकित्सीय सुविधाएं मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। CM Hemant Soren ने आज एक निजी अस्पताल के कार्डियक यूनिट में कैथलैब का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने विश्व स्तरीय और अत्याधुनिक कैथलैब स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मरीजों को बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़े

CM Hemant Soren ने कहा कि राज्य में ऐसी मजबूत स्वास्थ्य संरचना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यहां के मरीजों को इलाज के लिए राज्य के बाहर के बड़े शहरों कि बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़े। इससे ना सिर्फ उनका अपने ही घर में बेहतर इलाज हो सकेगा, बल्कि इसमें होने वाले भारी भरकम खर्च से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा दूरदराज के अस्पतालों में जाने से होने वाली विभिन्न परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी, यहां अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विशेषकर रांची में अब गंभीर से गंभीर बीमारियों के समुचित इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ज्यादा से ज्यादा निवेश हो, इसके लिए सरकार के द्वारा तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में कई चुनौतियों से निपटना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कई चुनौतियां आ रही हैं, जिससे निपटना है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 महामारी से लगातार हम जंग कर रहे हैं ।अपने सीमित संसाधनों तथा बेहतर प्रबंधन के माध्यम से इस महामारी को काफी हद तक काबू में करने में कामयाब रहे हैं। इसमें चिकित्सकों और चिकित्सक कर्मियों की काफी अहम भूमिका रही है ।उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई है। लिहाजा, स्वास्थ संसाधनों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस दिशा में सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा राज्यसभा सांसद धीरज साहू, निजी अस्पताल के निदेशक अमित साहू के अलावा कई चिकित्सक ऑनलाइन मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए Indian Railway में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : बाइक सवार पर बाघ ने किया हमला, चबा गया हाथ, फिर लोगों ने किया…  

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले

इसे भी पढ़ें : स्‍पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…

इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री

इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्‍यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे

इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं

इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...