Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह में “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम। घर -घर जन -जन को सरकार का हिस्सा बनाएं। यह हमारा संकल्प है। इसी मकसद से आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित अमर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कही । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पहले जहां तक सरकार की नजरें नहीं पहुंच पाती थी, उन सुदूरवर्ती गांव में भी समाज के अंतिम व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है। हर चेहरे पर मुस्कान हो और सभी को मिले मान-सम्मान, यही हमारा संकल्प है। हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा होना है।

पलाश ब्रांड को दिया जा रहा है व्यवसायिक मॉडल
सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए पलाश ब्रांड को व्यवसायिक मॉडल बनाया जा रहा है। इसके तहत सरकार के अधीनस्थ विभागों में सखी मंडलों के उत्पादों को खरीदने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से मत्स्य, मुर्गी, गौ और सुकर पालन जैसे परंपरागत कार्यों से जुड़े रहने को कहा।सरकार हर संभव सहयोग करेगी । इस मौके पर उन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद योजना, सार्वभौमिक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना समेत अन्य योजनाओं और उसके फायदे से लोगों को अवगत कराया।
संथाल के विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने संथाल परगना इलाके के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया है। बरहेट में ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके चालू होने से इस इलाके में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

सीएम ने इन योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 1296 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इनमें 1289 योजनाओं का शिलान्यास और 7 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसमें शिलान्यास की जाने वाली कुल योजनाओं में 1262 योजनाएं जल जीवन मिशन से जुड़ी हैं। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करने के साथ नव चयनित कर्मियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
फूलो झानो स्मृति वन का शिलान्यास, आर्ट गैलरी का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने गुमानी नदी के किनारे बनने वाले फूलो झानो स्मृति वन का शिलान्यास किया। यहां फूलो झानो की प्रतिमा लगाई जाएगी। इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव और फूलो-झानो से संबंधित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। उन्होंने भोगनाडीह में खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्रीड़ा किसलय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और साहिबगंज जिले के डीसी, एसपी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : प्यार के दुश्मनों ने लगा दिया ठिकाना, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP
इसे भी पढ़ें : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर
इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख
इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी












