spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

World Blood Donor Day पर बोले सीएम हेमंत सोरेन- हमारा संकल्प, खून की कमी से न हो मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के 6 जिलों रांची, गुमला, पलामू, धनबाद, गिरिडीह एवं पूर्वी सिंहभूम में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया। विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) के अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने किया था कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में किसी की मौत खून की कमी से न हो, यही हमारा संकल्प है। इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को अभियान चलाकर प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पूरे राज्य में ब्लड की कमी नहीं होगी तथा मरीजों को आवश्यकता अनुसार रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।

आज का दिन राज्य के लिए मील का पत्थर : बन्ना गुप्ता

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंसान ही इंसान के लिए खून उपलब्ध कराता है। हमारी सोच वृहत और इसी सोच के कारण हम कोरोना का सामना करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के 6 जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास किया गया है, आज का दिन राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान की भी अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के यूट्यूब चैनल की शुरूआत और डिजिटल प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए झारखंड विशिष्ट कैलेंडर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन, उपविकास आयुक्त विशाल सागर, सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार उपस्थित थे।

सदर अस्पताल रांची में भी ब्लड सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास

रांची में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने स्थापित किए जाने वाले ब्लड सेपरेशन इकाई के शिलापट्ट का अनावरण किया।

इसे भी पढ़ें : Kanke : खेत में इस हालत में मिला युवक का शव… देखिये वीडियो

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : पहले मां-बाप और भाई को मार डाला, फिर खुद कर लिया ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...