Dumka : झामुमो के 46वां स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने आज CM हेमंत सोरेन दुमका पहुंचे। CM चार्टर प्लेन से पहुंचे। उनके साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, वहीं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डा से CM हेमंत सोरेन सीधे अपने खिजुरिया गांव स्थित आवास पर पहुंचे। CM हेमंत सोरेन रात में गांधी मैदान पहुंचे। पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर संथाल परगना से झामुमो के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे। इस मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा और दुमका विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष शामिल हुये। यह रैली संथाल परगना महाविद्यालय मैदान से निकलकर गांधी मैदान पहुंची। रास्ते में सांसद और विधायक ने शहीद सिदो कान्हू और वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर एवं दुमका सहित कई जगहों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। समारोह को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें :DC नैंसी सहाय अचानक पहुंच गई CO ऑफिस, फिर…
इसे भी पढ़ें :रेल हादसों को कम करने के लिये ये जुगाड़…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…






