spot_img

CM Hemant Soren ने किया पौधरोपण, बोले- हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM Hemant Soren ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया। CM Hemant Soren ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने पौधरोपण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

CM Hemant Soren ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर बेरमो विधायक अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त रांची छवि रंजन, डीएफओ रांची अशोक कुमार दुबे, पीसीसीएफ पीके वर्मा, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी

इसे भी पढ़ें : नाबालिग पर आया 2 बच्‍चों के बाप का दिल, लेकर हुआ फरार, फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...