spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने सधे लहजे में कहा, तीन योजनायें तय करिये और एक-से-डेढ़ साल में जनता तक पहुंचाइये, “वक्त कम है, ज़रूरतें बड़ी हैं। हर विभाग तीन ऐसी योजनाएं चुने जो जल्दी जमीन पर उतरें और सीधे लोगों तक पहुंचें। CM ने कहा योजनायें फाइलों में नहीं, जिंदगी में असर दिखानी चाहिये। योजनाएं कागजों की नहीं होनी  असरदार हों, पारदर्शी हों और जनता कहे — ‘अब कुछ बदला है। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि समस्यायें आयें तो भागिये मत, हल निकालिये। अफसरों को समझाया कि अगर रास्ते में रोड़ा आये, तो हटाइये… योजना रुके नहीं, बल्कि तेजी से आगे बढ़े। CM ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनता को सीधा लाभ चाहिये और समय पर चाहिये। उन्होंने कहा योजना तब ही सफल होती है, जब उसका लाभ सही वक्त पर मिले। CM ने कहा कि आय, जाति, आवासीय, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये जनता को चक्कर न काटने पड़ें, ये हमारी ज़िम्मेदारी है। CM ने कहा कि सिर्फ पैसा खर्च मत करिये, संसाधन जुटाइये, ताकि योजना लंबी चले और गहराई तक असर करे। राज्य की जनता का हम पर विश्वास बढ़ रहा है, अब हमें भी उनकी उम्मीदों से आगे निकलना होगा। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि  मौसम बदलने से पहले तैयारी सोच समझकर करें। गर्मी आने से पहले पेयजल की पुख्ता व्यवस्था हो। मानसून से पहले जल प्रबंधन हो। ठंड से पहले कंबल बंट जाने चाहिये। स्कूल खुलने से पहले किताबें और साइकिलें बंट जानी चाहिये। CM हेमंत सोरेन ने आज सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव के साथ की गई हाई लेवल मीटिंग में उक्त बातें कही।

इसे भी पढ़ें :देर रात 11 IPS का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :मुख्य सचिव ने अफसरों को दी सख्त हिदायत… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलानः पापा ही बनेंगे अगले CM, इसमें कोई शक नहीं…

इसे भी पढ़ें :ED ने दायर की चार्जशीट, इन दिग्गज नेताओं के नाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...