kohramlive desk : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई परीक्षाएं स्थगित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। छात्रों-अभिभावकों के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से सीबीएसई परीक्षाएं कैंसिल करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, “अभी CBSE की परीक्षाएं आने वाली हैं। दिल्ली के 6 लाख बच्चे सीबीएसई की परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाएं।”
इसे भी पढ़ें : #DikshaSingh का बोल्ड अवतार बढ़ा रहा #UP पंचायत चुनाव का #Temperature
इस बार की कोरोना लहर अधिक खतरनाक
केजरीवाल ने बताया कि इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है। इस लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस बार 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के हैं।
इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार
प्रियंका गांधी भी डेट बढाने की कर चुकी हैं अनुरोध
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीबीएसई छात्रों की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर परीक्षाएं आगे बढ़ाने या ऑनलाइन कराने की मांग कर चुकी हैं। अब मामला केंद्र सरकार के पाले में है कि परीक्षाएं कराने पर फैसला लेती है या उन्हें कैंसिल करने का।
इसे भी पढ़ें :ऑक्सीजन की कमी ने ली 7 कोरोना मरीजों की जान






