हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जितनी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। उतनी ही तेजी से संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मौत का आंकड़ा बढ़ने से श्मशान घाट में शवों को भी मोक्ष प्राप्ति के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में हेल्थ सेक्रेट्री केके सोन ने सभी जिले के DC को आदेश दिया है कि संक्रमित मरीजों की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार 24 घंटे के अंदर किया जाए।

सचिव ने कहा कि सभी जिलों में मृत शरीर के अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही रहनी चाहिए। ताकि अंतिम संस्कार के समय बाधा उत्पन्न हो। कोविड से सरने वाले 52 शवों का सोमवार रात घाघरा स्थित शमसान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रांची DC छवि रंजन खुद 2.30 बजे तक शमसान घाट पर मौजूद इसकी निगरानी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : हल्दीराम की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख, पुलिस ने मुम्बई में दबोचा

अंतिम संस्कार कार्य का निरीक्षण करने के बाद DC छवि रंजन ने कहा कि हरमू मुक्तिधाम की मशीन का बर्नर ठीक होने तक संक्रमण से मृत मरीजों का दाह संस्कार घाघरा घाट में ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के प्रयास से कोरोना संक्रमण से मृत मरीजों का दाह संस्कार पूरे विधि विधान से किया जाएगा।

इधर, मोक्षधाम की मशीन का बर्नर का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। निगम के अधिकारी की मानें तो मंगलवार से इसके शुरू हो जाने की संभावना है। इस बीच संक्रमितों के शवों के अंतिम संस्कार में लकड़ी व अन्य सामग्री की कमी न हो, इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़ें : आ रहा है नया शूटर गेम ‘Sci-Fi’, कहा जा रहा है #PUBG2!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...