Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है। आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है। परंतु आज का दिन हम सभी के लिए काफी विशेष दिन है। क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य मिला। मौका था रांची के गुरु नानक स्कूल में आयोजित “554वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम का। सीएम ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है। इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं। यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने वार्ड नंबर 23/24 के कडरू एवं हिंदपीढ़ी मेन रोड के बीच सेतु निर्माण का शिलान्यास किया।

ये रहे मौजूद
मौके पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह सहित रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, बटर सिंह, अमरजीत सिंह, जयदीप चड्ढा, ऋषि छाबड़ा एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : विधायक ढुल्लू महतो हैदराबाद रेफर… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : गुरु नानक देव जी के जयकारों से गूंज उठा झरिया… देखें
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा डीसी और एसपी ने चिरी मैदान का लिया जायजा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : टनल में फंसे कुछ मजदूरों के घरवालों को मिला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो












