Khunti : कर्रा, खूंटी के तीन मजदूर गुजरे 15 दिनों से उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे हैं। जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को उनके घर जाकर परिजनों का हाल जाना। ठंड को देखते हुए उनके परिजनों के बीच कंबल, बच्चों के लिए स्वेटर और दैनिक उपयोग की चीजें उपलब्ध कराई। प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का भी लाभ उन्हें दिया जाएगा। घरवालों से कहा गया कि दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है। टनल में फंसे तीन मजदूर में दो की परिवार वालों से बात हुई है लेकिन एक परिवार के लोगों ने बताया कि अभी तक कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर आइटीडीए, कर्रा के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकार्री मौजूद थे।
यहां याद दिला दें कि उत्तराखंड के टनल में कर्रा प्रखंड के तीन मजदूर पिछले 15 दिनों से फंसे हैं। इनमें गणपत्ति होरो निवासी ग्राम मधुगामा पंचायत लरता, चमरा उरांव निवासी ग्राम डुमारी पंचायत लिमड़ा और विजय होरो निवासी ग्राम सोटेया हैं।
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ को CM हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात…
इसे भी पढ़ें : गजब का फांसा एक साथ 8 लड़कियों को, भगवान न करें…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में दो सगे भाइयों की मौ*त… कोहराम
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में गुंडागर्दी, मारवाड़ी समाज DGP से मिला…
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो






