RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक और नए पॉलीटेक्निकों के लिए 60 करोड़ रुपये के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इस राशि का इन संस्थानों के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण, स्थापना व्यय तथा संविदा पर रखे गए कर्मियों के वेतन भुगतान में इस्तेमाल होगा। यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित की गई है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद की आरुषि वंदना बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक
इसे भी पढ़ें :Covid Vaccination के लिए E-Pass की जरूरत नहीं, पर दिखाने होंगे ये Document






