झमाझम बरसेंगे मेघ, आज से आंधी-तूफान-ठनका का दौर शुरू, जानें कब तक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने 15 से 18 मार्च तक राज्य के कई जिलों में आंधी, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आज यानी 15 मार्च को  उत्तरी-मध्य, दक्षिणी और आसपास के मध्य भागों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में 30–40 किमी/घंटा की तेज हवा और बारिश की भी आशंका है। इसी तरह 16 मार्च को पूर्वी झारखंड और आसपास के मध्य हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा दिखेगा। यहां 50–60 किमी/घंटा की तेज आंधी चल सकती है और हवा के झोंके 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। पश्चिमी जिलों में भी आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 17 मार्च को लगभग पूरे झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 18 मार्च को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का असर बना रह सकता है। कई जगह गरज, आंधी और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से आंधी और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

झमाझम बरसेंगे मेघ, आज से आंधी-तूफान-ठनका का दौर शुरू, जानें कब तक
झमाझम बरसेंगे मेघ, आज से आंधी-तूफान-ठनका का दौर शुरू, जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : घबराने की जरूरत नहीं, ‘शिवालिक’ और ‘नंदा’ रसोई गैस लेकर आ रहे, इस रोज तक पहुंचेंगे…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...