spot_img

घबराने की जरूरत नहीं, ‘शिवालिक’ और ‘नंदा’ रसोई गैस लेकर आ रहे, इस रोज तक पहुंचेंगे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सरकार पूरी तरह चौकन्नी है। ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री लॉजिस्टिक्स के मोर्चे पर तेजी से काम हो रहा है, ताकि देश में LPG की आपूर्ति किसी भी हाल में बाधित न हो। सरकार ने शनिवार को बताया कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा’ नाम के दो बड़े LPG टैंकर रणनीतिक रूप से अहम Strait of Hormuz को पार कर चुके हैं और भारत की ओर बढ़ रहे हैं। सरकारी जानकारी के मुताबिक दोनों टैंकर मिलकर 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं। जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार यह बड़ा ऊर्जा लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन है, जिससे घरेलू बाजार में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी। योजना के मुताबिक ये टैंकर पश्चिमी तट के प्रमुख बंदरगाहों मुंद्रा और कांडला पर 16 और 17 मार्च को पहुंचेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात पर सरकार नजर रखे हुये है, लेकिन फिलहाल गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि घबराहट में बुकिंग तेजी से बढ़ी है। पहले जहां 75–76 लाख बुकिंग थीं, अब यह संख्या बढ़कर करीब 88 लाख तक पहुंच गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिये एक निश्चित अंतराल तय है। शहरी क्षेत्रों में पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग होगी, वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल जरूरी है। अगर इस अवधि से पहले बुकिंग की कोशिश की जायेगी तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा। सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सिलेंडर बुकिंग के लिये डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें। इनमें IVRS कॉल, MMS बुकिंग, व्हाट्सएप बुकिंग, तेल विपणन कंपनियों के मोबाइल ऐप शामिल हैं। फिलहाल देश में करीब 84% गैस बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे 100% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

29 राज्यों में व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई

व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग को देखते हुये सरकार ने इनके लिये भी LPG की निश्चित मात्रा आवंटित की है। करीब 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इन सिलेंडरों का वितरण शुरू हो चुका है, जिससे होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सरकार ने गैस और जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिये देशव्यापी अभियान भी शुरू किया है। यूपी में 14 सौ जगहों पर छापेमारी की गई। वहीं, 19 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ओड़िसा, महाराष्ट्रा, राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश में भी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : देश में पहली बार इच्छामृ’त्यु की प्रक्रिया शुरू, बाप का कलेजा दरका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...