Ranchi : झारखंड में ”सितरंग” के असर की पूरी संभावना है। दिवाली के दिन साइक्लोन के कारण बादल छाये रहेंगे। 25 और 26 अक्टूबर को हल्की बूंदा-बादी भी हो सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की वापसी के बाद ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार साईक्लोनी ”सितरंग” का असर कल से दिखने लगेगा। 24 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में हल्के बादल छाये रहेंगे। जोरदार बारिश होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जानकार का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में साईक्लोन का असर देखा जा रहा है। थाईलैंड ने इस साईक्लोन का नाम सितरंग दिया है। अभी यह बंग्लादेश और पश्चिम बंगाल में एक्टिव है। इधर, रांची का पारा भी धीरे-धीरे गिरने लगा है। गुजरे 6 दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम होने से ठंड का अहसास ज्यादा होने लगेगा। भोर में कुहासा और धुंध दिखाई पड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार झारखंड में इस साल4 महीने 2 दिन मॉनसून रहा। 18 जून 2022 को झारखंड आये मॉनसून का 20 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से विदाई हुई। इस दौरान राज्य में 910 मिलीमीटर बारिश हुई।
चक्रवात बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के दक्षिणी हिस्से, रांची, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। इन जिलों में 25 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। इससे सूर्यग्रहण का नजारा देखने से लोग वंचित रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बीच रोड ब्याही बेटी को जलील किया, फिर नेहा ने जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : लाखों दीयों से जगमग हुई अयोध्या नगरी, बना World Record
इसे भी पढ़ें : रंगदारी उगाही करने आया था, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़
इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम
इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें












