RANCHI: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नियमित गश्ती की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष गुप्ता और अंचल अधिकारी सदर प्रकाश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक कपड़े की दुकान को सील किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर इस बाबत अंचल अधिकारी ने जांच की। यह पाया गया कि डेली मार्केट स्थित खटिया मार्केट में कपड़े की दुकान आलिफ़ा कलेक्शन खुली थी। आलिफ़ा कलेक्शन कपड़ा दुकान के मालिक एवं स्टाफ मो. ओबैदुल्लाह, मो. मोहहीदुल इस्लाम और मो. अरमान हुस्सैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline
Read More : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : 9 से 16 मई तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें






