कोहराम लाइव डेस्क : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), भोपाल ने ITI अप्रेंटिस के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट bpl.bhel.com के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए सिर्फ मध्य प्रदेश के कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :नर्स छेड़छाड़ मामले में सहयोगियों ने कहा -24 घंटे में करें दोषियों की गिरफ्तारी
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की होने चाहिए। उनके पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आयु सीमा 14 से 27 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 02 फरवरी 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख – 22 फरवरी 2021
- डॉक्यूमेंट्स रिसीव करने की आखिरी तारीख – 03 मार्च 2021
इसे भी पढ़ें :रेलवे के कारगो एजेंट को गोली मारने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे












