Hazaribagh (Manoj Kumar): सदर प्रखंड स्थित शिवांगना शिव मंदिर, बैहरी व सखिया के प्रांगण में प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर मास्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण कुमार सिन्हा ने किया। पूरे मंदिर परिसर एवं पूजा पंडाल के आस-पास साफ-सुथरा किया गया। सफाई अभियान अगले 5 दिनों तक चलता रहेगा।
नवमी को होगा माता का जागरण
समाजसेवी सिन्हा ने कहा कि गंदगी से बीमारी फैलती है, इसलिए साफ-सुथरा होने से मन शांत रहता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सफाई का होना जरूरी है। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि बिजली विभाग तार-पोल दुरुस्त करें, ताकि बिजली की समस्या ना हो। नवमी को जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवांगना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पूरन महतो, उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, महासचिव रामस्वरूप महतो, सचिव शशि कुमार, सुबल कुशवाहा, सुनील कुमार देव कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रेम कुमार, पुजारी राम किसून प्रसाद, पूजा प्रभारी संतोष कुमार, उपसचिव जीतू राम, मुकेश कुमार, गोपाल प्रसाद, राजेंद्र कुमार, सदर उपप्रमुख गोविंद सिंह, सुजीत सिंह आदि मौजूद थे। इनके अलावा पूर्व सरपंच सुभाष यादव , समाजसेवी हुलास महतो ,विक्की कुमार ,कृष्णा प्रसाद, शंकर राम, विजय शर्मा, विजय कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, टेकलाल प्रसाद, भरत कुमार, भोला कुमार ,संजय कुमार, परमेश्वर दयाल कुशवाहा व बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुआं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : बीमार क्या पड़ा भाभी को डायन बोल मार डाला…
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’ लिख फंदे पर झूल गई वंदना… देखें
इसे भी पढ़ें : हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…
इसे भी पढ़ें : रांची से तमिलनाडु के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना… देखें
इसे भी पढ़ें : रजनीकान्त के बाद अब इन्हें नवाजा जाएगा ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से… जानें








