spot_img
spot_img

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू हो गया स्वच्छता किट वितरण का काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना की स्वयं सेवी संस्‍था संस्कृति महिला समिति की ओर से  कॉरपोरेट सोशल रिस्‍पांसिबिलिटी के तहत शनिवार को स्वच्छता किट वितरण का काम शुरू हुआ। समारोह केरेडारी एवं चट्टी बरियातू प्रखंड के 8 विद्यालयों में संचालित होगा।  विद्यालयों में वितरण समारोह से केरेडारी एवं चट्टी बरियातू प्रखंडों में स्वछता का संदेश सभी ग्रामीणों तक जाएगा। समारोह केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब एवं चट्टी बरियातू परियोजना के महाप्रबंधक बीएम सिंह के मार्गदर्शन हो रहे हैं।

महिला और स्वास्थ्य एवं बच्चे और शिक्षा पर फोकस

इस वर्ष पोषण माह “महिला और स्वास्थ्य” एवं “बच्चे और शिक्षा” पर केंद्रित है। केरेडारी प्रखंड के बसरिया ग्राम के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्राओं के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए संस्कृति महिला समिति द्वारा सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए। समिति अध्यक्ष तयजीन जावेद ने सभी छात्राओं को माहवारी के समय रखी जाने वाली सावधानियां और खानपान को लेकर जागरूक किया। छात्राओं से कहा कि माहवारी के समय स्वयं की जागरूकता और सावधानियां ही उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं। समिति अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों का आभार जताते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इनकी रही मौजूदगी

समारोह में परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एस.पी. गुप्ता, एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशिष कुल्लू एवं मानव संसाधन विभाग से सह-प्रबंधक अवधेश पाठक एवं संस्कृति महिला समिति की सामाजिक कल्याण सचिव ससमिता बहैरा एवं कोषाध्यक्षा सचिव शमिर्ष्ठा मंडल, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका डोकानिआ, संयुक्त सचिव इंद्रा,बाल भवन उपाध्यक्ष पियाली माजी बाल भवन महासचिव स्वाति साहू, विष्‍णु प्रिया साहू, ज्योति पी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें :यहां फैकल्टी पदों पर निकली वैकेंसी, 2.20 लाख रुपये तक सैलरी

इसे भी पढ़ें :कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें :‘सब शेम-शेम बोल रहे थे…’और फिर…

इसे भी पढ़ें :दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…

इसे भी पढ़ें :कार ने ऐसी मारी टक्कर कि हवा में उछल गई लड़की, वायरल हुआ VIDEO

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...