spot_img

मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प, थानेदार को मारी गोली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गया : मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और युवकों के गुट में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस के लाठीचार्ज से युवकों का गुट उग्र हो गया। पत्‍थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान युवकों की भीड़ में से किसी ने थानेदार को दो गोली मार दी। दोनों गोली थानेदार की जांध में लगकर निकल गई। थानेदार वहीं गिर गये। आनन-फानन में पुलिसकर्मी कवर देते हुये थानेदार को सरकारी अस्‍पताल ले गये, जहां से उन्‍हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में घटी।

घटना के संबंध में थाना के एसआई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि बरतारा बाजार में माता लक्ष्मी की प्रतिमा बिठाई गई थी। प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में युवक डीजे के साथ वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकले थे। वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित कर लौटने रहे युवकों की टोली डीजे की धुन पर नाच-झूम रहे थे। इसी बीच डीजे बजाए जाने की सूचना पर गश्ती में निकले टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ वंशी नदी की ओर पहुंचे। डीजे जब्त करने की कार्रवाई में जुट गए। पुलिस की कार्रवाई से युवकों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और युवकों ने पत्‍थरबाजी। युवकों की भीड़ में से किसी ने थानेदार को गोली मार दी। घटना के बाद सभी युवक भाग निकले। इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा को भी चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर

इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...