Ranchi : घरेलू नाबालिग नौकरानी के साथ छेड़खानी करने वाला सीआईएसएफ जवान डायमंड केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। आरोपी जवान की पत्नी भी पुलिस सेवा में है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थी। शिकायत मिलने के बाद रांची के धुर्वा थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जवान मूल रूप से बोकारो जिले के बालाडीह का रहनेवाला है।
पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी की पत्नी घर में नहीं थी। उसने नौकरानी से मालिश करने को कहा। इसी दौरान उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। जिसके बाद लड़की वहां से भागकर पास के एक घर में चली गई। घर के लोगों को सबकुछ बताया। घटना की फैली खबर के बाद धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का CWC में बयान दर्ज करा लिया गया है।
Read More : Post Office खाताधारकों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई ये सुविधा
Read More : खाने के सामान को लेकर BSO को डीसी का निर्देश, जानें क्या
Read More : सुरेंद्र कोली को मिली सजा-ए-मौत, जानिए क्या है मामला
Read More : एक्शन में गढ़वा SDO राज महेश्वरम, अवैध भट्टों का क्या किया… देखें
Read More : अवैध खनन, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर रांची डीसी सख्त, बोले- मिशन मोड में करें कार्रवाई
Read More : बूथ पर खूब चले लात-घूसे, पुलिस ने भी भांजी लाठी, देखें वीडियो…
Read More : नवजोत सिंह सिद्धू को जेल, जानिए किस मामले में मिली सजा
Read More : भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…






