spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CIP गार्ड मर्डर केस का खुलासा, प्रतिशोध में मारा गया कमलेश (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam/Sanjay) : बदला लेने की नीयत से गार्ड कमलेश प्रसाद का खून किया गया था। उसे गोली मारी थी उसके ही साथ काम करने वाले रवि ने। रवि गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के पारेहा नागफेनी का रहने वाला है। रांची पुलिस ने उसे बीते सोमवार को उसके घर से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने देसी कट्टा और एक बाइक बरामद किया है। रवि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में रवि ने खुलासा किया कि वह भी कमलेश के साथ CIP में गार्ड का काम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद रवि को काम से निकाल दिया गया। नौकरी जाने के बाद रवि का खून खौल उठा। उसने कमलेश को जान से मार डालने की ठानी। उसे रास्ते से हटाने की जुगाड़ में लग गया था। बीते 28 अक्टूबर को रात लगभग साढे 9 बजे वह कांके स्थित CIP पहुंचा। देखा… कमलेश अकेले अपनी ड्यूटी कर रहा था। बिना समय गवांये रवि ने कमलेश को गोली मार दी। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। यह सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

रूरल एसपी मो नौशाद आलम ने हत्यारे को पकड़ने के लिए SIT का गठन किया। टेक्निकल सेल की मदद से और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी रवि साहू तक पहुंची। उसे उसके घर से धर दबोचा। एसपी ने खुलासा किया कि गिरफ्तार रवि साहू पहले पहाड़ी चीता ग्रुप से जुड़ा था। कोरोना के समय वह पीएलएफआई से जुड़ गया और खूंटी इलाके में एक्टिव हो गया था।

Read More :Railway में बिना परीक्षा 1664 पदों पर होगी बहाली, जल्द करें आवेदन

Read More :फिर दहला अफगानिस्‍तान, ब्‍लास्‍ट में 19 मरे

Read More :केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्‍पणी

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More :बच्‍चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...