कैंटर चालक की चीखों से गूंजा चोरदाहा पुल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित चोरदाहा पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हिला दिया। दिल्ली से कोलकाता जा रहा एक कैंटर दूसरी गाड़ी से टकरा गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गये। कैंटर (HR47E 3445) का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक मुक्ति साहब खान केबिन में ही बुरी तरह फंस गये। उनके पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गये और दर्द से उनकी चीखें गूंज उठीं। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुये तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और NHAI एम्बुलेंस से चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण और बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने टीम के साथ हालात संभाले और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते राहत कार्य ने एक बड़ी जान बचा ली।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन्हें भी मिलेगी मैटरनिटी लीव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

Bihar : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अब उम्मीद...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...