सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन्हें भी मिलेगी मैटरनिटी लीव

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व अधिकारों पर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुये साफ कर दिया है कि मातृत्व संरक्षण एक मौलिक मानवाधिकार है, जिसे बच्चे के जन्म या गोद लेने के तरीके के आधार पर सीमित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने सामाजिक सुरक्षा संहिता की उस धारा को असंवैधानिक करार दिया, जिसमें केवल 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने पर ही मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान था। न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि गोद लिया हुआ बच्चा और जैविक बच्चा कानून की नजर में समान हैं। परिवार सिर्फ खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि अपनापन और जिम्मेदारी से बनता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 3 महीने से ज्यादा उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली मां की जिम्मेदारी भी उतनी ही होती है, इसलिए उन्हें मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। अब इस फैसले के बाद गोद लेने वाली सभी माताओं को, बच्चे की उम्र चाहे जो भी हो, मातृत्व अवकाश का अधिकार मिलेगा, जो पहले सिर्फ 3 महीने से कम उम्र के बच्चों तक सीमित था।

इसे भी पढ़ें : चुपचाप घर में घुसे, निकले तो जमीन में गाड़ दिया… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...