spot_img

Sinopharm की कोरोना Vaccine को चीन ने किया मंजूर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • वैश्विक आलोचना को किया इग्‍नोर

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना वायरस (COVID-19) के विरुद्ध Sinopharm वैक्सीन (Vaccine) की प्रभावकारिता (Effectiveness) पर वैश्विक आलोचना (Global Criticism) के बीच चीन ने गुरुवार को इस वैक्‍सीन को आम जनता के उपयोग के लिए स्‍वीकृति दे दी। यह पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे चीन ने आम जनता के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें :महिला समेत चार गिरफ्तार, 8Kg अफीम, 4.5 लाख Cash बरामद

79 प्रतिशत से ज्‍यादा प्रभावी

सिनफार्मा की सहायक बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स ने कहा कि तीसरे चरण के ट्रायल की अंतरिम एनालिसिस के आधार पर यह टीका 79 प्रतिशत से अधिक प्रभावी पाया गया है। फरवरी में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान चीन में पांच करोड़ लोगों के टीकाकरण का योजना है।

कंपनी ने नहीं जारी की एनालिसिस 

सिनोफार्म ने परिणामों का विश्लेषण जारी नहीं किया। इससे इस वैक्सीन को लेकर कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं और चीन के वैक्सीन को लेकर संशय और बढ़ गया है। सिनोफार्म वैक्सीन के परिणाम बताते हैं कि यह अन्य देशों में स्वीकृत टीकों अन्य की तुलना में कम प्रभावी है। एनवाइटी के अनुसार मॉडर्ना और फाइजर-बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके लगभग 95 प्रतिशत प्रभावी हैं। रूसी स्पुतनिक वी वैक्सीन की 91प्रतिशत प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें :ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास

चीनी वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवाल

सिनोफार्म वैक्सीन को बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी इस्तेमाल के लिए अनुमति दे दी है, लेकिन चीनी दवा नियामकों को उनके आंकड़ों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। चीन ने सिनोवैक द्वारा बनाए गए एक अन्य चीनी वैक्सीन कैंडिडेट पर  बहुत कम जानकारी जारी की थी। चीनी टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता पर विस्तृत जानकारी के अभाव ने दुनियाभर में इसके वैक्सीन की पारदर्शिता, इसके प्रभावी होने और सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें :महिला को पहले बाबू-सोना कर फंसाया, और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...