spot_img
spot_img

आईरिस सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रांची में नेत्र चिकित्सा में नयी क्रांति 
  • देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध
  • झारखण्ड एवं ओडिशा के मरीजों को नहीं जाना होगा बाहर

रांची : नेत्र चिकित्सा में आशा की नयी उम्मीद झारखण्ड की राजधानी रांची में पूरी हो गयी है। चेन्नई और हैदराबाद जाकर आंखों का इलाज कराने वाले हजारों लोगों को अब यहीं उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा उपलब्ध होगी। राजधानी में रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पीटल का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। यहां आंखों से जुड़ी सभी जटिल बीमारियों का इलाज उपलब्ध है। यहां देश-विदेश के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं। आईरिस अस्पताल के खुलने से झारखण्ड और ओडिशा के मरीजों को बेहतर इलाज के लिये राज्य से बाहर नहीं जाना होगा। ज्ञातव्य है कि आईरिस आई हॉस्पीटल ऑर्किड का एक अहम  हिस्सा है, जो ऑर्किड की देखरेख में बना है। ऑर्किड मेडिकल सेंटर पिछले दस साल से मेडिकल के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहा है।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने कहा कि जैसी सुविधा आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पीटल में उपलब्ध है, उससे भरोसा होता है कि हम अत्याधुनिक इलाज प्रणाली और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के बूते नेत्रहीनता के खिलाफ जंग को जीतने में प्रभावी ढंग से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आंखें हजार नियामत हैं। आंखें ही इंसान को बाहरी दुनिया की समझ देती हैं और व्यक्ति अच्छाई और बुराई में भेद कर सकता है। आंखें न हों तो दुनिया अंधेरी लगती है। अब जबकि अपने राज्य में इतना उत्कृष्ट अस्पताल खुला है, तो मुझे विश्वास है अब लोगों का श्रेष्ठ इलाज हो सकेगा। लोगों को आंखों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां के कुशल चिकित्सकों और सर्वश्रेष्ठ उपकरणों से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला

विट्रो रेटीना एवं विख्यात फेको सर्जन डॉ सुबोध कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यहां आंखों से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीन, टेक्नोलॉजी एवं अनुभवी-विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूरी टीम है, जो किसी भी तरह की जटिल नेत्र सर्जरी के लिए 24X7 उपलब्ध रहेगी। झारखण्ड का यह पहला सुपरस्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल होगा, जहां आंखों की सभी बीमारियों का इलाज अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। अब झारखण्ड के नेत्र मरीजों को राज्य से बाहर पलायन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : बाप रे… एटीएम चोर गिरोह के सरगना ने बार गर्ल पर उड़ाए 3 करोड़

इसके पूर्व आस्था जैन एवं आशा अग्रवाल ने माननीया राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन ऑर्किड अस्पताल एवं आईरिस के निदेशक सिद्धांत जैन ने किया। उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में आंखों का सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल नहीं था। इस अस्पताल में कम आय वाले मरीजों के लिए प्रतिदिन 20 ओपीडी नि:शुल्क होगा और सिर्फ पंजीकरण शुल्क लगेगा। जांच एवं सर्जरी में भी 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। इससे गरीब मरीज आंखों का इलाज कम खर्च में करवा पाएंगे।

मौके पर ऑर्किड एवं आईरिस अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर एससीजैन, डायरेक्टर राज कुमार अग्रवाल,  सिद्धांत जैन, अनंत जैन, आकाश अडूकिया, आईरिस के मैनेजिंग पार्टनर, विट्रो रेटिना एन्ड फेको सर्जन डॉ सुबोध कुमार सिंह,  सीएओ डॉ पीके गुप्ता, आस्था जैन, आशा अग्रवाल, विनीता जैन, मनिता जैन, रूही श्रीवास्तव एवं बीडी अग्रवाल एवं रांची के अनेक चिकित्सक एवं नागरिक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

आईरिस सुपरस्पेशियलिटी आई केयर सेंटर में निम्न विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

  • डॉ सुबोध कुमार सिंह : विट्रो रेटीना एन्ड फेको सर्जन
  • डॉ गोपालजी सिंह : कंसलटेंट फेको रेफ्रेक्टिव सर्जन
  • डॉ गौतम लोकदर्शी : कंसलटेंट ओकुलोप्लास्टी, ऑक्युलर ऑन्कोलॉजिस्ट, ऑर्बिट एन्ड स्क्विंट सर्जन
  • डॉ रिनी साहा : कंसलटेंट ग्लूकोमा सर्जन
  • डॉ दीपिका खेरिया : कंसलटेंट पीडियेट्रिक एन्ड न्यूरो ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...