spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

1 करोड़ के इनामी माओवादी का घोड़ा चेतक अब पुलिस की हिफाजत में, देखें..

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : बेशक, इंसान हो या जानवर, उसकी हिफाजत शासन प्रशासन की चिंता। शायद यहीं वजह है कि एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद जी का घोड़ा चेतक अब झारखंड जगुआर यानी STF की हिफाजत में है। बेहद कमजोर और बीमारी की हालत में चेतक पुलिस को मिला। चेतक भयानक और घोर नक्सलियों के ठिकाने वाले बूढ़ा पहाड़ के जंगली इलाके में लावारिस बेजान सा पड़ा था। चेतक के मालिक यानी इनामी माओवादी अरविंद की मौत वर्ष 2018 में हो गई थी। तब बूढ़ा पहाड़ से यह खबर उछली थी कि पुलिस के भय से छोटे-बड़े माओवादी बूढ़ा पहाड़ पर चढ़ गये। उन्हें नीचे उतरने का मौका ही नहीं मिला। बीमार अरविंद का इलाज नहीं हो सका और वह काल के गाल में समा गये। हार्ट अटैक हो जाने की बात भी तब सामने आई थी। अरविंद के गुजर जाने के बाद उनका घोड़ा चेतक अनाथ हो गया था। वहीं कई अन्य माओवादियों ने भी घोड़े रखे थे। सबके सब अनाथ हो गये। खाने पिलाने वाला तक नहीं मिला। घोड़ों का इस्तेमाल बिहड़ों में ज्यादा किया जाता। घने जंगलों में चलने फिरने में लाचार बेवश या फिर उम्रदराज माओवादियों को घोड़े का सहारा लेना पड़ता है। वहीं सामान ढोने में भी खच्चरों का इस्तेमाल किया जाता है।

माओवादियों के थिंक टैंक माने जाने वाले एक करोड़ के इनामी अरविंद का पूरा जीवन बूढ़ा पहाड़ के बिहड़ों में ही बीता। 20 अप्रैल 2018 को लंबी बीमारी के बाद उनकी मौत बूढ़ा पहाड़ पर ही हो गई। कमजोर पड़ते माओवादियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया। इसी दरम्यान कई घोड़े झारखंड पुलिस की पकड़ में आये। खुराक नहीं मिलने से सभी घोड़े कमजोर और बीमार पड़ गये। इन घोड़ो को पहले गारू थाने में लाया गया। वहां से झारखंड जगुआर के कैंप में ले आया गया। बेहतर देखभाल और पूरी खुराक मिलने के बाद चेतक पहले जैसा तगड़ा हो गया है। वह पूरी तरह से STF जवानों की हिफाजत में है। आईजी अभियान एवी होमकर ने भी चेतक को जाकर देखा और उसके बारे में जाना सुना। झारखंड जगुआर के जवानों की इस पहल से यहीं संदेश गया कि इंसान हो या जानवर, उसकी हिफाजत जरूरी। वहीं राह भटके लोगों को सही दिशा दशा दिखाना। अगर कोई अपराध के दलदल में धंसता चला जाये तो उसे सही ठिकाने लगाने का हुनर भी लाजिमी। रेस्क्यू कर लाये गये चेतक सहित 12 घोड़ों की हालत अब पहले से ठीक ठाक है। ट्रेनर की देखरेख में घोड़ों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ

इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...