व्हाट्सएप पर चेटिंग, बौरा गई तीन बच्चों की मां, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : व्हाट्सएप पर चेटिंग और फोन पर बतियाते-बतियाते तीन बच्चों की मां निक्की कुमारी को सूरज कुमार पासवान से प्यार हो गया। एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले सूरज के थ्रू विवाहिता निक्की के पति अजय साह ने बीते साल फरवरी में 40 हजार रुपये ग्रुप लोन उठाया था। लोन पत्नी निक्की के नाम से चल रहा था। फील्ड स्टाफ सूरज किसी न किसी बहाने अजय का घर आने-जाने लगा। निक्की और सूरज में खूब बातचीत होने लगी। दोनों में प्यार हो गया। जब कभी पति अजय घर में नहीं रहता तो सूरज उसके घर चले आता था। निक्की की 13 साल की बेटी और दो 8 और 4 साल के बेटे यह सबकुछ अपने पापा को बताना चाहते थे, पर निक्की उन्हें चुप करा देती थी। बच्चों को पिटती भी थी। निक्की दिन-भर फोन में लगल रहती थी। पति अजय को शक हो गया। उसने एक रोज पत्नी निक्की के मोबाइल फोन को खंगाला। जिसमें सूरज से बातचीत की लंबी कॉल डिटेल मिली। बच्चों ने पापा को बताया कि मम्मी फोन से कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट उड़ा देती है। उनके घर पर नहीं रहने पर मम्मी सूरज अंकल के साथ बाहर तक जाती है।

अजय ने अपनी पत्नी को डांटा-फटकारा और समझाया, पर प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि निक्की अपने पति अजय साह को एक कमरे में लॉक कर दिया और फिर घर में रखे 75 हजार रुपये और अपने गहने-जेवरात लेकर सूरज के साथ बाइक से फरार हो गई। अब दोनों का फोन स्वीच्ड ऑफ है। सूरज गुजरे एक साल से पुर्णिया के महबूब टोला स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस निजी कंपनी में बतौर फील्ड स्टाफ काम करता है। वह अररिया के धनेश्वरी गांव का रहनेवाला है। तीन बच्चों की मां को लेकर भाग जाने का मामला सामने आने के बाद फील्ड स्टाफ सूरज को टर्मिनेट कर दिया गया है। निक्की और सूरज में बीते छह माह से अफेयर चल रहा था। चौंका देने वाली यह घटना पुर्णिया के खजांची थाना क्षेत्र के शारदा नगर महबूब खान टोला का है।

इसे भी पढ़ें :पोटका में सौगातों की बारिश, क्या बोले CM चंपई… जानें

इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…

इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…

इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा

इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...