spot_img

चतरा पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 9 ड्रग्स तस्कर को दबोचा, एक करोड़ का ब्राउन शुगर जब्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

CHATRA : चतरा पुलिस ने शुक्रवार को 296 ग्राम ब्राउन शुगर, एक एक्सयूवी कार, एक बाइक, आठ मोबाइल व सात लाख 74 हजार रुपये के साथ 9 तस्करों को दबोचा लिया। इस प्रकार ब्राउन शुगर पैडलरों का एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हो गया। गिरफ्तार तस्करों में BJP युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हिंदू वीर संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु कुमार उर्फ हनी भी शामिल है। एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में हनी के अलावा धीरज कुमार, अमित गुप्ता, अनुराग उर्फ छोटू, नंगवा मोहल्ला निवासी चंदन कुमार, गिद्धौर निवासी प्रेम दांगी, नवल दांगी उर्फ उदय, पत्थलगडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन उर्फ भागीरथ दांगी व राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुम्बा गांव निवासी अभिषेक ठाकुर शामिल हैं। चतरा के मार्केट में जब्‍त ब्राउन शुगर का मूल्य लगभग पांच लाख रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास होगा।

Read More : सीएम योगी के दौरे से बढ़ा दिल्‍ली का सियासी पारा, अमित शाह से डेढ़ घंटे की गुफ्तगू

SP को मिली थी ब्राउन शुगर के कारोबार की खबर

एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के केसरी चौक निवासी धीरज कुमार के द्वारा ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम इनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। इसके बाद इन्हें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हिंदू वीर संघ के जिला अध्यक्ष रंगेहाथ गिरफ्तार की।

Read More : अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा

पहले धीरज को केसरी चौक से गिरफ्तार किया गया

पुलिस टीम ने केसरी चौक से धीरज कुमार को 2.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार की। धीरज ने पुलिस को बताया कि वह केसरी चौक के हीं अमित गुप्ता से ब्राउन शुगर खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने अमित गुप्ता के घर छापेमारी की। लेकिन, अमित गुप्ता घर में नहीं मिला। उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो पता चला कि अमित गुप्ता चौपारण में है। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि अमित गुप्ता चौपारण से चतरा लौट रहा है। उक्त सूचना पर गुरुवार की रात चतरा- चौपारण मार्ग पर हेरू नदी के पास वाहन चेंकिंग अभियान लगाया गया। इसी दौरान एसयूवी से अमित गुप्ता के साथ हिमांशु कुमार उर्फ हनी व चंदन कुमार को 3.20 ग्राम ब्राउन व सात लाख 74 हजार 800 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

Read More : Palamu : बीजेपी नेता की बेटी हत्‍याकांड, शादीशुदा प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो मार डाला

गिद्धाौर जाकर प्रेम और नवल को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने अमित गुप्ता को लेकर गिद्धौर पहुंची और अमित से प्रेम व नवल को फोन करवाया कि वह ब्राउन शुगर लेने गिद्धौर पहुंचा हुआ है। प्रेम व नवल अमित को बेचने के लिए नौ ग्राम ब्राउन शुगर लेकर गिद्धौर चौक पहुंचे। जहां पुलिस ने प्रेम व नवल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रेम व नवल के घर में भी छापामारी की। इस दौरान नवल दांगी के घर से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

अभिषेक के घर से मिली सबसे बड़ी खेप

नवल दांगी व प्रेम दांगी ने पुलिस को बताया कि वह पत्थलगडा थाना क्षेत्र तेतरिया गांव निवासी रौशन उर्फ भागीरथ दांगी से ब्राउन शुगर खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने रौशन के घर में छापेमारी कर उसके घर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर व ब्राउन शुगर में मिलाया जाने वाला 310 ग्राम कट पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद अमित, प्रेम व रौशन के निशानदेही पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र बकचुम्बा गांव से अभिषेक ठाकुर को 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया।

Read More : भागलपुर से भागकर रांची पहुंचे नाबालिग को RPF की टीम ने चाइल्‍ड लाइन को सौंपा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...