spot_img

भागलपुर से भागकर रांची पहुंचे नाबालिग को RPF की टीम ने चाइल्‍ड लाइन को सौंपा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची RPF की ‘मेरी सहेली’ टीम ने एक नाबालिग को भटकने से बचा लिया। उसने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से एक नाबालिग को बरामद किया। शुरू में पूछने पर कुछ भी बताने से इनकार किया। बाद में सख्ती करने पर बताया कि वह भागलपुर से भाग कर यहां पहुंचा है। उसके माता-पिता उस पर पढ़ाई के लिए दबाव डालते थे। इसलिए घर से भाग आया है। वापस घर नहीं जाएगा। इसके बाद RPF की टीम ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। चाइल्ड लाइन किशोर के परिजनों से संपर्क कर रही है। RPF के हटिया पोस्ट प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया किशोर भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के तिलकधारी टोला का रहने वाला है।

Read More : सीएम योगी के दौरे से बढ़ा दिल्‍ली का सियासी पारा, अमित शाह से डेढ़ घंटे की गुफ्तगू

कुछ दिन पटले टीम ने नाबालिग लड़की को किया था परिजनों के हवाले

इससे पहले रांची RPF ने खूंटी की एक नाबालिग लड़की को पकड़कर परिजनों के हवाले किया था। यह लड़की रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन-ए पर बरामद हुई थी। खूंटी से यह लड़की अपने परिजनों को बिना सूचना दिए घर से निकल गई थी। रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष ने रांची RPF को फोटो सहित इस लड़की के बारे में सूचना दी थी।

Read More : आग, हवा, पानी को मिलाया तो फिर ये तस्वीर बनी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...