spot_img

Palamu : बीजेपी नेता की बेटी हत्‍याकांड, शादीशुदा प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : बीजेपी नेता की बेटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने जो सारे राज उगल दिए। अभियुक्‍त प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और मृतका से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली और मारकर उसे फंदे से लटका दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के शादीशुदा प्रेमी प्रदीप और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले से जुड़े 6 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन सबकी तलाश कर रही है।

Read More : BREAKING : झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

यहां याद दिला दें कि पलामू के भाजपा नेता की नाबालिग बेटी की लाश पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार जंगल में महुआ के पेड़ से लटकी हुई मिली थी। उसकी लाश को पुलिस ने बुधवार को बरामद किया था। युवती सोमवार की सुबह 11 बजे घर से लापता हो गई थी। मंगलवार को पांकी थाने में उसके गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था। शव बरामद होने के बाद मृतका के पिता ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों में बुढ़ाबार के निवासी प्रदीप कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, श्रीकांत प्रजापति, रंजीत कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, पंचम कुमार सिंह, लल्लू कुमार सिंह और सूरज कुमार सिंह शामिल है।

एसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व देर रात तक मृतका से अभियुक्तों की बातचीत हुई थी। मृतका शादी के लिए दबाव बना रही थी। एसपी ने कहा कि दबाव के कारण ही उसकी हत्या की गई। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शेष नामजद आरोपियों के विरूद्ध छानबीन की जा रही है। जांच के दौरान अभियुक्त प्रदीप और मृतका के घर से एक-एक मोबाइल फोन और फांसी लगा दुपट्टा बरामद किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Read More : सीएम योगी के दौरे से बढ़ा दिल्‍ली का सियासी पारा, अमित शाह से डेढ़ घंटे की गुफ्तगू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...