चतरा : Chatra पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कसा शिकंजा। नए साल पर भी लगभग दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास स्कूटी भी बरामद की गई।
इसे भी पढ़ें : Light House परियोजना : राजधानी रांची में बनेंगे 1008 आवास
Chatra पुलिस ने किया छापामारी दल का गठन
गिरफ्तार आरोपी का नाम मो इरफान अंसारी है। पुलिस से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।
इसे भी पढ़ें : नववर्ष पर CM की अपील, विकास यात्रा में सरकार के सहभागी बनें






