Giridih : शादी के बाद बारात लौटने के क्रम में बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। मौके पर चीख-चित्कार मच गई। गाड़ी में 2 बच्चे समेत करीब 10 लोग सवार थे। मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि उसकी आवाज से आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आये। खबर पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान एक और ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना के बाघमारा में हुआ।
घटना के बारे में जो बातें सामने आयी उसके मुताबिक बीती रात चांद रसीद का निकाह मुफ्फसिल थाना के टिकोडीह की रहने वाली मुस्कान प्रवीण से हुआ। बारात थोरिया से आयी थी। निकाह के बाद बारात जब लौटने लगी तो यह हादसा हुआ। घटना की खबर से शादी वाले घरों में कोहराम मच गया। मृतकों में 31 साल का सगीर अंसारी, 70 साल के युसूफ मियां, 55 साल के इम्तियाज अंसारी, 35 साल के सुभान अंसारी और 2 अन्य समेत 6 लोग शामिल है। मौके पर पहुंचे मुफ्फसिल थानेदार कमलेश पासवान जांच में जुटे है।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो










