Kohramlive : दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है। आज हुई झमाझम बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ये बारिश चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन यानी 19 जून तक दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों (सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, पटेल नगर, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, सफदरजंग, लोदी रोड), एनसीआर (नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली गरज के साथ बारिश की संभावना जताई। इसके साथ ही दिल्ली के वसंत विहार, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, छतरपुर, आयानगर) और यूपी के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम, मानेसर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, अलीगढ़, इगलास में भी आज दोपहर के वक्त बारिश संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट के साथ दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलेगी।

#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall, visuals from Feroz Shah Road. pic.twitter.com/VR6b38mkh3
— ANI (@ANI) June 16, 2023
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर, अभी चार दिनों तक…
इसे भी पढ़ें :कब, कहां होगा चक्रवात का असर, यहां येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें :जोर-जोर से धड़कने लगा दिल, खौफजदा ने कहा ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा….
इसे भी पढ़ें :सूबे के तमाम DC, SSP और SP संग सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :गुजरात में तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू… देखें वीडियो










