spot_img

झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर, अभी चार दिनों तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर दिख रहा है। प्री मानसून के कारण राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर आ रही है। जमशेदपुर के साथ- साथ सहित आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसकी वजह से इन इलाकों में तापमान में थोड़ी राहत आयी है। दिनभर यहां तेज धूप रही लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। IMD ने अभी कहा है कि राज्य में लोगों को अभी दो से तीन दिन तक गर्मी और उमस झेलना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। झारखंड के कई हिस्सों में 17 जून तक लू चलने के भी आसार है।  रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। झारखंड में मानसून कब दस्तक देगा। मानसून से राहत कब मिलेगी तो इस वक्त मानसून बिहार के पूर्वी हिस्से अररिया, पूर्णिया तथा बंगाल के पूर्वी हिस्सा सिलिगुड़ी के आसपास ठहर गया है। अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मानसून झारखंड में तीन से चार दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसे फैलने में समय लगेगा। संताल के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश हुई है।

इसे भी पढ़ें :CRPF 158 के स्थापना दिवस पर क्या बोल गये कमांडेंट… देखें

इसे भी पढ़ें :बैटरी बनाने का लिथियम मिला, CM ने पैन एशिया मेटल्स के MD से कही यह बात….

इसे भी पढ़ें :बड़े कांड करने की फिराक में निकले बदमाशों का क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...