Kohramlive : 1 मार्च 2026 से आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी में कई बड़े बदलाव दस्तक देने जा रहे हैं। मोबाइल से लेकर रेलवे टिकट, बैंक खाते से लेकर डिजिटल पेमेंट और किराये तक, हर सेक्टर में नियमों की नई बिसात बिछेगी। आइये जानते हैं क्या बदलेगा और आम आदमी पर क्या होगा असर…
सिम बाइंडिंग नियम लागू
- अब WhatsApp समेत सभी मैसेजिंग ऐप उसी फोन के एक्टिव सिम से लिंक होंगे, जिसमें ऐप चल रहा है।
- वेब/डेस्कटॉप लॉगिन पर 6 घंटे का ऑटो लॉगआउट अनिवार्य।
- मकसद: फर्जी नंबर और साइबर अपराध पर सख्ती।
रेलवे का पुराना ऐप बंद
- Indian Railways 1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद करेगा।
- अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट अब नये RailOne ऐप से बुक होंगे।
- रेलवे का दावा है कि नया सिस्टम तेज, सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली होगा। शुरुआती में दिक्कतें संभव है।
LPG कीमतों पर नजर
- हर महीने की तरह 1 मार्च को सिलेंडर के नये दाम तय होंगे।
- होली से पहले राहत की उम्मीद, लेकिन अंतिम फैसला सरकार की घोषणा पर निर्भर।
न्यूनतम बैलेंस में राहत?
- सरकारी बैंक एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) के आधार पर शुल्क तय कर सकते हैं।
- एक दिन बैलेंस कम होने पर पेनल्टी की तलवार नहीं लटकेगी।
- ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना।
UPI पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा
- बड़े ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर सिर्फ UPI पिन नहीं चलेगा।
- अतिरिक्त वेरिफिकेशन—बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो सकता है।
- मकसद साफ है- डिजिटल फ्रॉड पर लगाम, यूजर सुरक्षा मजबूत।
किराये के नियमों में बदलाव
- नये या रिन्यू रेंट एग्रीमेंट के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो सकता है।
- सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिकतम दो महीने के किराये तक सीमित करने पर जोर।
- मकान मालिक के प्रवेश से पहले पूर्व सूचना जैसे प्रावधान भी संभव हो सकते हैं।












