spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सात फेरे लेने के बाद रश्मिका-विजय ने PM मोदी को दिया रिसेप्शन का न्योता…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : प्रेम की कहानी जब परदे से उतरकर हकीकत में सजती है, तो हर लम्हा किसी फिल्मी सीन सा लगता है। कुछ ऐसा ही नजारा तब दिखा, जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के बाद देश के प्रधानमंत्री को खास अंदाज में न्योता दिया। नवविवाहित जोड़ा PM नरेंद्र मोदी से मिला, कपल ने उन्हें शॉल भेंट कर 4 मार्च को होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन का न्योता दिया। इस मुलाकात के बाद सामने आई झलक में रश्मिका लाल ड्रेस में और विजय क्रीम कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत नजर आये और जाते-जाते फैंस को फ्लाइंग किस भी दे डाली। शादी से पहले PM मोदी ने परिवारों को एक भावपूर्ण पत्र भेजा था। उन्होंने लिखा कि यह विवाह उनके जीवन का नया खूबसूरत अध्याय है, जो प्रेम, समझ और साझेदारी से भरा रहेगा। पत्र की हर पंक्ति में दुल्हा-दुल्हन के लिये आशीर्वाद की खुशबू थी, जैसे कोई बुजुर्ग अपने बच्चों को दुआ दे रहा हो। रिसेप्शन से पहले कपल ने अमित शाह से भी मुलाकात कर निमंत्रण दिया। खबर है कि उन्होंने निमंत्रण के साथ भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति भी भेंट की। वहीं तेलंगाना के CM ए रेवंत रेड्डी को भी प्रगति भवन में आमंत्रित किया गया।

उदयपुर में सजी थी प्यार की शाही महफिल

26 फरवरी 2026 को उदयपुर के ITC मोमेंटोस में निजी समारोह में शादी हुई। करीब 100 खास मेहमानों के बीच सात फेरे हुये, जहां पूल पार्टी, हल्दी, मेहंदी, संगीत और दोस्ताना क्रिकेट मैच तक ने जश्न को यादगार बना दिया। रश्मिका ने नारंगी साड़ी और मंदिर ज्वेलरी में परंपरा का रूप लिया, जबकि विजय शाही पारंपरिक पोशाक में किसी राजकुमार से कम नहीं लगे। अब नजरें टिकी हैं 4 मार्च पर, जब हैदराबाद में फिल्मी सितारों, राजनेताओं और खास मेहमानों की मौजूदगी में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। माना जा रहा है कि यह शाम सिनेमा और सियासत के सितारों से जगमगाने वाली है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: