Chaibasa : सीमा नाम की महिला आज थाने जाकर बोली… साहब मैंने अपने पति को मार डाला। मैं सरेंडर करती हूं। महिला की बात सुन थानेदार अकबका गये। वे तुरंत महिला के घर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो दंग रह गये। खून से लथपथ उसके पति की बॉडी पड़ी थी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चाईबासा के चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव की है। मामले में टोकलो के थानेदार विल्सन गुड़िया ने बताया कि पत्नी ने पति की हत्या कर दी है और खुद सरेंडर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके अनुसार 42 साल के बुधराम सामड़ की शादी कुछ साल पहले ही सीमा होनहागा से हुई थी। बुधराम का घर हतनाबेड़ा गांव में है। आसपास के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में बनती नहीं थी। गांववालों ने कई बार दोनों को समझाया-बुझाया। लेकिन फिर भी दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होते रहता था। शुक्रवार की देर रात भी दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि सीमा ने धारदार हथियार से पति बुधराम के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आज सुबह उसने टोकलो थाने में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं पुलिस इनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के म’र्डर केस का लाइव वीडियो, देखें…
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :सिंदूर डालते ही बेवा हो गई दुल्हन…
इसे भी पढ़ें : तबाह होने से बच गई झारखंड की 11 बेटियों की जिंदगी, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट















